Get App

ना भिगोने की झंझट, ना चिपकने का डर! सिर्फ 15 मिनट में बनाए उपवास वाली परफेक्ट साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना भिगोना भूल गए हैं, तो प्रेशर कुकर की आसान ट्रिक से बिना घंटों इंतजार किए भी स्वादिष्ट और खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी बनाई जा सकती है। सही तरीके से स्टीम करना, ठंडे पानी से दाने अलग करना और हल्के मसालों के साथ पकाना इस रेसिपी का सबसे बड़ा राज है। सावन के व्रत में यह झटपट बनने वाला, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला बेहतरीन तरीका है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 4:38 PM
ना भिगोने की झंझट, ना चिपकने का डर! सिर्फ 15 मिनट में बनाए उपवास वाली परफेक्ट साबूदाना खिचड़ी

सावन के व्रत में साबूदाना खिचड़ी हर घर में पसंद की जाने वाली खास डिश है। लेकिन कई बार जल्दबाजी में साबूदाना भिगोना भूल जाते है। लेकिन कुकर ट्रिक से बिना लंबे समय तक भिगोए भी साबूदाना खिचड़ी को बिल्कुल खिली-खिली और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप कम समय में व्रत के लिए परफेक्ट और टेस्टी साबूदाना खिचड़ी तैयार कर सकते हैं।

 सबसे पहले साबूदाना को 2–3 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उसका स्टार्च निकल जाए। इसके बाद पानी पूरी तरह निकालकर साबूदाना को एक स्टील के डिब्बे में रखें। इसमें थोड़ा सा देसी घी, स्वादानुसार सेंधा नमक, चुटकी भर चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर हल्के हाथ से मिला दें। इससे स्टीम होने के बाद साबूदाना का स्वाद और टेक्सचर अच्छा बनता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें