Get App

Bihar Encounter: तनिष्क शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड चुनमुन झा ढेर, अररिया में STF ने किया एनकाउंटर

Encounter in Bihar: बिहार के पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम लूट कांड पूरे देश में सुर्खियों में था। इस शो रूम के लूटकांड के मास्टरमाइंड चुनमुन झा को पुलिस में एनकाउंटर में मार गिराया। झा कई दिनों से वांटेड था। यह एनकाउंटर नरपतगंज के थलहा नहर के नजदीक हुआ है। मौके पर एसपी अंजनी कुमार समेत पुलिस के अधिकारी पहुंच चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2025 पर 11:17 AM
Bihar Encounter: तनिष्क शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड चुनमुन झा ढेर, अररिया में STF ने किया एनकाउंटर
Encounter in Bihar: अररिया में हुए मुठभेड़ में चुनमुन झा मारा गया है। झा कई बैंक लूट में शामिल था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

बिहार के अररिया में STF और बदमाशों के बीच शुक्रवार रात 2 बजे मुठभेड़ हुई। इस दौरान STF ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को ढेर कर दिया है। कुख्यात के सीने में 2 और पैर समेत पूरे शरीर में 6 गोलियां लगी थी। घायल कुख्यात को पुलिस सदर अस्पताल लेकर आई, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भाग निकला। एनकाउंटर में 5 जवान घायल हुए हैं। चुनमुन झा पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम में हुई लूटकांड मास्टरमाइंड था। मौके पर एसपी अंजनी कुमार समेत पुलिस के अधिकारी पहुंच गए।

जिसमें एसटीएफ के ड्राइवर समेत 4 जवान हैं। दो स्थानीय लोगों को भी चोट आई है। मुठभेड़ नरपतगंज थाना इलाके के थलहा नहर के पास हुई है। बताया जा रहा है कि पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ में 5 जवान घायल

मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और STF के जवान मो. मुश्ताक, ड्राइवर नागेश (STF), जेसी शहाबुद्दीन (STF) और जेसी दीपक शाह (STF) घायल हुए हैं। स्थानीय दो लोगों को भी चोट आई है। बता दें कि आरा में 11 मार्च को तनिष्क शोरूम में लूट हुई थी। 6 अपराधियों ने करीब 10 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने एक घंटे बाद ही एनकाउंटर में शामिल दो लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से दो झोले में जो गहने गहने बरामद हुए उनकी कीमत 1.85 करोड़ रुपए है। उसमें ट्रे के साथ गहने थे। बाद में पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को लूटकांड के 2 लाइनर को भी पुलिस ने पकड़ा था। लूट में इस्तेमाल एक कार भी जब्त की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें