Get App

25 साल की उम्र में जैद खान की नेटवर्थ 5 करोड़ की! करोड़पति बनने का अपना फॉर्म्युला इन्होंने सिर्फ एक लाइन में समझाया

जैद खान ने बताया कि वह जेडिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी ब्रांडिंग और मीडिया विज्ञापन के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी लोगों और कारोबार की पहचान मजबूत करने, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट प्रमोशन, ऑनलाइन छवि (रेप्युटेशन) बेहतर बनाने और लिंक्डइन प्रोफाइल को आगे बढ़ाने जैसी सेवाएं देती है। उन्होंने बताया कि कारोबार शुरू करने से पहले उनका सपना डॉक्टर बनने का था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 4:47 PM
25 साल की उम्र में जैद खान की नेटवर्थ 5 करोड़ की! करोड़पति बनने का अपना फॉर्म्युला इन्होंने सिर्फ एक लाइन में समझाया
25 साल की उम्र में ही उसने करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी कर दी है।

जहां ज्यादातर युवा 25 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर रहे होते हैं, वहीं इस उम्र में एक युवा ने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर दी। इस युवा ने डॉक्टर बनने का सपना छोड़कर उन्होंने डिजिटल मीडिया और ब्रांडिंग की दुनिया में कदम रखा। छोटी शुरुआत, लगातार मेहनत और नई चीजें सीखने की चाह ने उन्हें कम उम्र में ही सफल बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल कर दिया। 25 साल के युवा बिजनेसमैन का नाम जैद खान है और कम उम्र में ही उसने करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी कर दी है।

बता दें कि, जैद खान डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ज़ेडिटल मीडिया के संस्थापक हैं। हाल ही में वह 'द करोड़ क्लब' पॉडकास्ट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने कारोबार की शुरुआत, आर्थिक सफलता और सफल कंपनी चलाने के बावजूद आईआईएम बेंगलुरु में पढ़ाई करने का फैसला क्यों किया, इस बारे में खुलकर बात की। बातचीत के दौरान पॉडकास्ट की होस्ट श्रेया हेगड़े ने ज़ैद खान से पूछा कि वह नए कारोबार शुरू करने वाले युवाओं को क्या सलाह देना चाहेंगे।

डॉक्टर बनने का था सपना

जैद खान ने बताया कि वह जेडिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी ब्रांडिंग और मीडिया विज्ञापन के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी लोगों और कारोबार की पहचान मजबूत करने, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट प्रमोशन, ऑनलाइन छवि (रेप्युटेशन) बेहतर बनाने और लिंक्डइन प्रोफाइल को आगे बढ़ाने जैसी सेवाएं देती है। उन्होंने बताया कि कारोबार शुरू करने से पहले उनका सपना डॉक्टर बनने का था। उन्होंने कहा कि वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, जहां उनसे मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी करने की उम्मीद की जाती थी। उन्होंने कहा, "मैं एक मिडिलक्लास परिवार से हूं। परिवार चाहता था कि मैं डॉक्टर बनूं। मेरे सामने सबसे बड़े विकल्प डॉक्टर या इंजीनियर बनने के ही थे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें