February 2026 Planet Parade: फरवरी का महीना साल का सबसे खास महीना माना जाता है। एक तो ये गुलाबी जाड़ों का मौसम होता और दूसरा दुनिया भर में प्रेम करने वालों का दिन इसी महीने में आता है। इस साल तो ये महीना खगोल प्रेमियों के लिए भी काफी दिलचस्प रहा है। इसकी शुरुआत स्नो मून के साथ हुई थी, उसके बाद सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिला और अब अंत उससे भी ज्यादा रोमांचकारी होने वाला है। इस महीने की आखिरी रात को आसमान में एक और दुर्लभ नजारा तब दिखाई देगा जब 6 ग्रह एक साथ नजर आएंगे। ग्रहों के इस दुर्लभ अलाइनमेंट को खगोलशास्त्री ग्रहों की परेड बता रहे हैं। ‘ग्रहों की परेड’ में बुध, शुक्र, नेपच्यून, शनि, यूरेनस और बृहस्पति ग्रह शामिल होंगे। भारत के खगोल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि ग्रहों की यह परेड सूरज डूबने के तुरंत बाद पूरे देश में दिखाई देगी।
