दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी अजीब होती हैं कि सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सोचिए, अगर आप बाहर बारिश का मजा ले रहे हों और अचानक आसमान से पानी के साथ मछलियां गिरने लगें! ये कोई मजाक या फिल्मी सीन नहीं, बल्कि सच्चाई है। मध्य अमेरिका के एक छोटे-से देश होंडुरास में बीते 100 सालों से भी ज्यादा वक्त से यह चौंकाने वाली घटना घट रही है। यहां हर साल एक खास मौसम में आसमान से पानी के साथ असली मछलियां बरसती हैं।
