Get App

7 साल नौकरी, फिर लेऑफ और 8 महीने का इंतजार... Amazon में काम करने वाले इस कर्मचारी ने सुनाई हैरान कर देने वाली कहानी

अमेजन में करीब सात साल तक काम कर चुके एक व्यक्ति ने बताया कि 2025 के आखिर में उनकी नौकरी चली गई थी। शुरुआत में उन्हें पूरा विश्वास था कि अपने लंबे अनुभव की वजह से उन्हें जल्द ही नई नौकरी मिल जाएगी। लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी अब तक नौकरी नहीं लगी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 7:02 PM
7 साल नौकरी, फिर लेऑफ और 8 महीने का इंतजार... Amazon में काम करने वाले इस कर्मचारी ने सुनाई हैरान कर देने वाली कहानी
कई इंटरव्यू देने के बावजूद उन्हें कोई नौकरी का ऑफर नहीं मिला (Photo: Canva)

अमेजन के एक पूर्व कर्मचारी ने नौकरी जाने के बाद की अपनी मुश्किलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। उन्होंने बताया कि, अच्छी कंपनी में काम करने और वर्षों का एक्सपीरिएंस होने के बावजूद नई नौकरी पाना आसान नहीं रहा। शेयर की गई इस पोस्ट से कई पेशेवर खुद को जोड़ रहे हैं। अमेजन में करीब सात साल तक काम कर चुके एक व्यक्ति ने बताया कि 2025 के आखिर में उनकी नौकरी चली गई थी। शुरुआत में उन्हें पूरा विश्वास था कि अपने लंबे अनुभव की वजह से उन्हें जल्द ही नई नौकरी मिल जाएगी।

वहीं समय बीतने के साथ हालात उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। कई महीनों तक प्रयास करने के बावजूद नई नौकरी नहीं मिलने से उनका आत्मविश्वास पहले की तुलना में काफी कम हो गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया एक्सपीरिएंस

Reddit पर अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए पूर्व कर्मचारी ने लिखा, "मैं अमेजन में 7 साल तक काम कर चुका हूं और 2025 की चौथी तिमाही में मेरी नौकरी चली गई थी। अब करीब 8 महीने बीत चुके हैं, लेकिन मुझे अभी तक नई नौकरी नहीं मिल पाई है।" उन्होंने आगे कहा, "नौकरी जाने के बाद शुरुआती दिनों में मुझे ज्यादा चिंता नहीं हुई थी। उस समय अमेरिकन एक्सप्रेस, अगोडा, उबर, गूगल और कुछ अन्य मिड-साइज कंपनियों से इंटरव्यू के लिए कॉल आ रहे थे, इसलिए मुझे लगा था कि जल्द ही नई नौकरी मिल जाएगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें