Google Maps ने फिर दिखाया गलत रास्ता! नवी मुंबई में खाई में जा रही Audi कार

यह पहली बार नहीं है, जब गूगल मैप्स ने यूजर्स को गुमराह किया है, जिसके कारण दुर्घटनाएं हुई हैं। पिछले साल एक दुखद घटना में, तीन लोगों की जान चली गई थी, जब गूगल मैप्स के मार्गदर्शन में उनकी कार, फरीदपुर में एक टूटे हुए पुल पर जा गिरी और 50 फीट नीचे नदी में गिर गई थी

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 8:34 PM
Google Maps ने फिर दिखाया गलत रास्ता! नवी मुंबई में खाई में जा रही Audi कार

गूगल मैप्स पर नेविगेशन फॉलो करते हुए एक ऑडी कार शनिवार को नवी मुंबई के बेलापुर में खाई में गिर गई। असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर बेलापुर नारायण पालमपल्ले ने बताया कि उन्होंने समुद्री सुरक्षा दल की नाव की मदद से कार चला रही एक महिला को बचा लिया। उन्होंने कहा, "शुक्रवार रात लगभग एक बजे हमें एक ऑडी कार के बेलापुर खाई में गिरने की सूचना मिली। हमारी टीम, मरीन सिक्योरिटी गार्ड और लोकल पुलिस के साथ, वहां पहुंची और गूगल मैप्स के अनुसार पाया कि एक महिला उल्वे की ओर जा रही थी।"

उन्होंने आगे कहा, "इस वजह से उनकी कार पुल के ऊपर जाने के बजाय नीचे खाई में जा गिरी, जिससे यह हादसा हुआ। हमने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। समुद्री सुरक्षा दल की नाव की मदद से हमने महिला को सुरक्षित बचा लिया। घटना के समय वह कार में अकेली थीं।"

यह पहली बार नहीं है, जब गूगल मैप्स ने यूजर्स को गुमराह किया है, जिसके कारण दुर्घटनाएं हुई हैं।


पिछले साल एक दुखद घटना में, तीन लोगों की जान चली गई थी, जब गूगल मैप्स के मार्गदर्शन में उनकी कार, फरीदपुर में एक टूटे हुए पुल पर जा गिरी और 50 फीट नीचे नदी में गिर गई थी।

दुर्घटना के समय गाड़ी बरेली से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज जा रहा था। दुर्घटना के बाद, गूगल ने संवेदना जताई और अधिकारियों के साथ अपने सहयोग की पुष्टि की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। हम अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और मामले की जांच में अपना सहयोग दे रहे हैं।"

एक अलग मामले में, हैदराबाद के टूरिस्टों का एक ग्रुप गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए केरल में एक उफनती नदी में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क जलमग्न हो गई थी, और उस इलाके से अनजान पर्यटकों ने बाढ़ वाले हिस्से को गाड़ी चलाने लायक रास्ता समझ लिया। सौभाग्य से, चारों लोग बिना किसी चोट के बच गए।

पंजाब में इंसानियत की मिसाल, बाढ़ में सड़क बही तो ग्रामीणों ने बच्चों के लिए बनाया 'मानव पुल', वीडियो वायरल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।