Get App

वर्किंग वुमन की पहली पसंद बने हरे कंगन, इस सावन आप भी करें ट्राई

सावन (Sawan) में हरे रंग का महत्व हमेशा खास रहता है, लेकिन इस बार चूड़ियों की बजाय ग्रीन कंगन (green kangan) महिलाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। सिंपल से लेकर स्टोन वर्क और गोल्ड फिनिश तक, ये डिजाइन्स हर एथनिक आउटफिट के साथ शानदार लगते हैं। यहां देखें ट्रेंडी ग्रीन कंगन डिजाइन्स, जो आपके सावन लुक में चार चांद लगा देंगे।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 9:32 AM
वर्किंग वुमन की पहली पसंद बने हरे कंगन, इस सावन आप भी करें ट्राई

सावन (Sawan) का महीना आते ही हरे रंग का फैशन हर तरफ छा जाता है। जहां पहले महिलाएं हरी चूड़ियां (green bangle) पहनना पसंद करती थीं, वहीं अब उनकी जगह स्टाइलिश हरे रंग के कंगन (kangan) तेजी से ट्रेंड में हैं। अगर आप भी इस सावन अपने लुक को ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो खूबसूरत ग्रीन कंगन डिजाइन्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं:

Emerald Elegance (एमराल्ड एलिगेंस कंगन)

अगर आप सावन (Sawan) में क्लासी और रॉयल लुक चाहती हैं, तो एमराल्ड ग्रीन स्टोन (stones) वाले कंगन बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनका गहरा हरा रंग सिल्क, बनारसी और कॉटन साड़ियों के साथ शानदार लगता है। इन्हें सिंगल पीस के रूप में पहनने पर भी हाथों की खूबसूरती निखर जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें