दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे बड़े शहरों में घरों का किराया लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग कम किराए में अच्छी सुविधाओं वाले घर तलाश रहे हैं। इसी बीच, बेंगलुरु के एक कपल का एक्सपीरिएंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब दो साल पहले दिल्ली-एनसीआर से बेंगलुरु पहुंचे एक कपल ने हाल ही में शहर में बसने के दौरान हुई अपनी सबसे बड़ी गलती के बारे में खुलकर बात की है। कपल ने बताया कि, उन्होंने एक ऐसे अपार्टमेंट के लिए काफी अधिक किराया देना शुरू कर दिया, जहां सुविधाएं उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं थीं। उनके मुताबिक ये उनके लिए एक बड़ी गलती साबित हुई।
