Get App

Happy Dhanteras 2025 Wishes: 'सोने-चांदी की चमक, धन-धान्य की बहार', धनतेरस के दिन अपने परिवार और दोस्तों को भेजें ये खास 50 संदेश

Happy Dhanteras 2025 Wishes: धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं! इस वर्ष 18 अक्टूबर, शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है, जो दीपावली की शुरुआत का संकेत है। इस दिन नए बर्तन, सोना या चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। आप इस पावन अवसर पर नीचे दिए संदेशों के जरिए अपने परिवार और मित्रों को ढेरों शुभकामनाएं भेज सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 4:28 PM
Happy Dhanteras 2025 Wishes: 'सोने-चांदी की चमक, धन-धान्य की बहार', धनतेरस के दिन अपने परिवार और दोस्तों को भेजें ये खास 50 संदेश
Happy Dhanteras 2025 Wishes: इन खास संदेश भेजें और इस त्यौहार को बनाएं यादगार और शानदार

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व प्राप्त धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। यही वो दिन है जिससे दीपावली महापर्व की शुरुआत होती है। इस वर्ष 18 अक्टूबर, शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए इसे धनतेरस या धनत्रयोदशी कहा जाता है। इसे धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, दीपक जलाते हैं और नए बर्तन, आभूषण या कीमती वस्तुएं खरीदते हैं। ये पर्व सुख-समृद्धि और कामना का संदेश लेकर आता है। माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से घर में धन की वृद्धि होती है और स्वास्थ्य भी मजबूत रहता है।

इस खास अवसर पर, लोग अपने परिवार, मित्र और प्रियजनों को संदेश और तस्वीरों के माध्यम से शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी इस धनतेरस अपनों के लिए प्यार और खुशियों से भरे संदेश भेजकर उनके जीवन में समृद्धि और आनंद की कामना कर सकते हैं। इस प्रकार, धनतेरस सिर्फ धन की नहीं बल्कि प्रेम, खुशियों और सौभाग्य का पर्व भी है, जो हर घर में रोशनी और उमंग भर देता है।

धनतेरस शुभकामना संदेश

1.लक्ष्मी माता आपके घर सुख-शांति और समृद्धि लाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें