Happy Holi Wishes 2026: होली का त्योहार हर उम्र के लोगों के लिए खुशियां और उत्साह लेकर आता है, हर साल लोग इस दिन का इंतजार करते हैं। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्यार, अपनापन और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी होता है। भारत में होली का त्योहार फाल्गुन महीने में बसंत के मौसम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग पुराने मतभेद भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, पानी से खेलते हैं और हंसी-मजाक करते हैं। परिवार और दोस्त साथ मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हैं और सभी के सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हैं।
