Mother's Day 2025 Wishes: मदर्स डे को बनाएं और भी खास, इन शानदार शायरी और संदेशों के साथ मम्मी को भेजें शुभकामनाएं

Mother's Day 2025 Wishes: आज, 11 मई 2025 को मनाए जा रहे Happy Mother's Day 2025 के अवसर पर, हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास मैसेज, कोट्स और शायरी, जिन्हें आप व्हाट्सऐप या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी मां को भेज सकते हैं। इन संदेशों के साथ आप इस दिन को और भी खास और यादगार बना सकते हैं

अपडेटेड May 11, 2025 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
Happy Mother's Day 2025: इन  30 विशेज के जरिए 'मां' को कहें हैप्पी मदर्स डे

Happy Mother's Day 2025:  हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल ये खास दिन 11 मई 2025 को है। अगर आप भी इस मौके पर अपनी प्यारी मां को खास महसूस करवाना चाहते हैं और उनके लिए दिल से कोई खूबसूरत मैसेज, कोट्स या शायरी ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। यहां हम आपके लिए मदर्स डे के खास मौके पर कुछ बेहतरीन और भावनात्मक शुभकामनाएं (Mother’s Day Wishes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी मम्मी को भेजकर उनका दिन और भी खास बना सकते हैं।

ये प्यार भरे संदेश आपकी मां के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान जरूर ले आएंगे और उन्हें इस बात का एहसास दिलाएंगे कि वो आपके लिए कितनी अनमोल हैं। तो देर किस बात की, देखिए ये दिल छू लेने वाले मदर्स डे मैसेज और कीजिए अपनी मां को स्पेशल फील।

Mothers day (1)


मदर्स डे पर 15 संदेश

1 "मां वो है जो हमें तब भी प्यार करती है जब हम खुद से नाराज होते हैं। हैप्पी मदर्स डे!"

2 "मां की ममता से बड़ा कोई साया नहीं होता, उनके बिना ये दुनिया अधूरी लगती है। मदर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!"

3 "आपके बिना घर घर नहीं लगता मां, आपकी हर बात दिल को छू जाती है। हैप्पी मदर्स डे!"

4 "आपके बिना मेरी जिंदगी अधूरी है मां, आपकी गोद ही मेरी सबसे सुकूनभरी जगह है। मदर्स डे मुबारक!"

5 "मां का प्यार ही सच्चा आशीर्वाद है, जो हर तूफान में ढाल बनकर खड़ा होता है। हैप्पी मदर्स डे!"

Mothers day (2)

6 "आपके हाथ की रोटियों में जो स्वाद है, वो दुनिया की किसी चीज में नहीं। प्यार भरा मदर्स डे!"

7 "जब भी मैं गिरा, मां ने थाम लिया। जब भी डरा, मां ने गले से लगा लिया। धन्यवाद मां!"

8 "मां, आपने जो त्याग किया है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। मदर्स डे पर आपको दिल से सलाम!"

9 "हर दर्द में मां की दुआओं की चादर मिलती है। मां, आप हमेशा मेरे साथ रहें। हैप्पी मदर्स डे!"

10 "मां सिर्फ शब्द नहीं, वो तो एक पूरा ब्रह्मांड है। आपको कोटि-कोटि प्रणाम।"

Mothers day (3)

11 "आपका प्यार, आपकी परछाई हर वक्त मेरे साथ है मां। मदर्स डे की शुभकामनाएं!"

12 "हर खुशी आपकी वजह से है मां। आपके बिना कुछ भी अधूरा है। मदर्स डे मुबारक हो!"

13 "आपकी गोद ही मेरी सबसे सुरक्षित जगह है। मां, आप मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत कहानी हैं।"

14 "आपका साथ मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मां, आप भगवान का सबसे प्यारा तोहफा हो!"

15 "मां, आप मेरे जीवन की वो धड़कन हैं जो हर सांस के साथ चलती हैं। हैप्पी मदर्स डे!"

Mothers day (4)

मां के लिए 15 खास शायरी

16  मां की ममता का कोई मोल नहीं होता,

उसका प्यार कभी कम नहीं होता।

17  मां वो रोशनी है जो अंधेरों में भी राह दिखाए,

माँ वो दुआ है जो हर बुरा साया हटाए।

18  मां के बिना कोई सपना अधूरा है,

उसके आंचल में ही सारा जहां पूरा है।

19 जिसे देखूं तो सुकून मिले,

वो चेहरा सिर्फ माँ का ही हो सकता है।

20 सारा जहां जीत लूं मैं,

अगर साथ हो माँ का आशीर्वाद।

Mothers day (6)

21 तेरी ममता की छांव मिले हर रोज़,

ऐ खुदा, मेरी माँ सदा सलामत रहे।

22 मेरी सारी मुश्किलें आसान हो जाती हैं,

जब मां मुस्कुरा कर कहती है, “सब ठीक हो जाएगा।”

23 मां के बिना ये दुनिया अधूरी है,

उसकी एक झप्पी ही सारी थकान मिटा देती है।

24 मां की गोद में ही जन्नत बसती है,

उसके बिना ये दुनिया वीरान लगती है।

25 हर दर्द पर मरहम बन जाती है,

वो मां ही तो है जो खुद से पहले हमें संभालती है।

Mothers day (7)

26 मां की ममता बिना शर्त होती है,

हर हाल में वो हमारे साथ होती है।

27 मां की आंखें सब कुछ कह जाती हैं,

चुप रहकर भी वो हमारी हर बात जान जाती है।

28 तेरे बिना मैं कुछ भी नहीं,

मां, तू है तो सब कुछ है।

29 मां की दुआओं में जादू होता है,

हर राह पर उसका साया होता है।

30  मां वो किताब है जिसमें हर सवाल का जवाब है,

हर दुख का इलाज है, हर खुशी का कारण है।

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो वायरल होने लगा लक्ष्य मूवी का डायलॉग, यूजर बोले, 'ओम पुरी सही थे'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।