दिल्लीवासियों को सोमवार को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, क्योंकि बहुत ज्यादा ही उमस ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पूरे हफ्ते बारिश के साथ आंधी-तूफान और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले यह 41.4 डिग्री सेल्सियस रिलेटिव ह्यूमिडिटी का लेवल 44% से 74% के बीच रहा।
