Get App

Heavy Rain Alert: देश के इन इलाकों में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: पुणे में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां लैंडस्लाइड का खतरा ज्यादा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत टीमें तैयार रखी गई हैं। बारिश का असर पुणे की पानी सप्लाई पर भी दिख रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 6:43 PM
Heavy Rain Alert: देश के इन इलाकों में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, खासकर राज्य के पश्चिमी हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। इससे कई बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग (IMD) ने पुणे से लेकर कोल्हापुर के घाट वाले इलाकों के लिए अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की आशंका है।

पुणे में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर और पिंपरी-चिंचवाड़ में करीब 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जहां पुणे शहर में बारिश रुक-रुक कर हो रही है, वहीं घाट वाले इलाकों में तेज और लगातार बारिश जारी है।

पुणे में हो रही लगातारा बारिश

पुणे में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां लैंडस्लाइड का खतरा ज्यादा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत टीमें तैयार रखी गई हैं। बारिश का असर पुणे की पानी सप्लाई पर भी दिख रहा है। खडकवासला बांध से जुड़ी जल प्रणाली में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है। बीते 24 घंटे में खडकवासला में 18 मिमी, पानशेत में 25 मिमी, वरसगांव में 26 मिमी और टेमघर में 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस समय खडकवासला परियोजना में 5.25 टीएमसी पानी जमा है, जो पिछले साल इसी समय से 1.35 टीएमसी ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें