अगर आपको ये बताया जाए कि मगरमच्छ की सामान्य उम्र गेस करिए तो आपको गूगल करना पड़ेगा। शायद हम या आप इस बात को नहीं जानते कि आखिर एक मगरमच्छ कितना जिंदा रह सकता है। इस बात को समझना हो तो अभी एक्स पर वायरल हो रहे हेनरी नाम के मगरमच्छ की जिंदगी को देखा जा सकता है। दावों के मुताबिक हेनरी शताब्दी पुराना जीवित मगरमच्छ है और इसे दुनिया का सबसे पुराना जिंदा मगरमच्छ समझा जाता है। Nature Unedited नाम के एक एक्स हैंडल ने हेनरी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह हेनरी है जो नील नदी की प्रजाति का मगरमच्छ। इससे दुनिया का सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ माना जाता है। इसका जन्म करीब 1900 के आसपास हुआ था।
