Get App

अमेरिका में करोड़ों की कंपनी चलाने वाली हिमाक्षी की दादी को उनके काम से ज्यादा शादी की चिंता! गजब का वीडियो शेयर किया

न्यूयॉर्क की एक सफल एंटरप्रेन्योर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी दादी को उनके काम करने से ज्यादा उनकी शादी को लेकर चिंता सताती रहती है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 19, 2026 पर 3:29 PM
अमेरिका में करोड़ों की कंपनी चलाने वाली हिमाक्षी की दादी को उनके काम से ज्यादा शादी की चिंता! गजब का वीडियो शेयर किया
सीनियर बिज़नेस एग्जीक्यूटिव कहा, "तो मैं यहां न्यूयॉर्क शहर में सचमुच एक मल्टी-मिलियन डॉलर की कंपनी चला रही हूं। मैंने मैराथन भी दौड़ी है – 42 किलोमीटर की। फिर भी, एक कंबल के सामने मेरी ये सारी उपलब्धियां फीकी पड़ गईं।"

न्यूयॉर्क में रहने वाली एक सीनियर बिज़नेस एग्जीक्यूटिव का परिवार से जुड़ा एक ऐसा अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे शादी, सफलता और महिलाओं से जुड़ी पीढ़ियों की उम्मीदों पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

'प्रिया ग्रोन डायमंड्स' की प्रेसिडेंट हेमाक्षी मोटका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि भारत में उनकी दादी हाल ही में एक कम्युनिटी इवेंट से निराश होकर लौटीं। इस इवेंट में शहर की सिर्फ़ शादीशुदा बेटियों को ही कंबल बांटे गए थे। चूंकि मोटका की शादी नहीं हुई है, इसलिए उनकी दादी उनके लिए कंबल नहीं ले पाईं।

अब वायरल हो रहे वीडियो में घटना के बारे में बताते हुए मोटका ने कहा- "मेरी दादी इसलिए दुखी हैं क्योंकि वह एक कार्यक्रम में गई थीं, जहां शहर की सभी शादीशुदा बेटियों को कंबल दिए जा रहे थे, और उन्हें कंबल नहीं मिल पाया क्योंकि मेरी शादी नहीं हुई है।"

इंटरनेट को यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी दादी की निराशा की वजह यही थी, लेकिन अलग-अलग पीढ़ियां चीज़ों को अलग-अलग नज़रिए से देखती हैं। उन्होंने कहा, "तो मैं यहां न्यूयॉर्क शहर में सचमुच एक मल्टी-मिलियन डॉलर की कंपनी चला रही हूं। मैंने मैराथन भी दौड़ी है – 42 किलोमीटर की। फिर भी, एक कंबल के सामने मेरी ये सारी उपलब्धियां फीकी पड़ गईं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें