हर साल फाल्गुन की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रंगों का त्योहार, होली, इस साल 4 मार्च को पूरे जोश और धूमधाम के साथ देशभर में मनाया जाएगा। होली का असली जादू तभी महसूस होता है जब चारों ओर गुलाल के लाल, पीले, नीले और हरे रंग उड़ते हैं और हर चेहरा मुस्कान से चमक उठता है। यह सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों और अपनापन का त्यौहार भी है। इस दिन लोग अपने घर-परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ होली की मस्ती में शामिल होते हैं। गुजिया, ठंडई और मिठाइयों के स्वाद के साथ लोग गले मिलते हैं और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के करीब आते हैं। जो लोग अपने प्रियजनों से दूर रहते हैं, वे वीडियो कॉल या सोशल मीडिया के जरिए होली की शुभकामनाएं भेजकर इस खुशी में शामिल हो सकते हैं।
