होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि फैशन और स्टाइल दिखाने का भी बेहतरीन मौका है। इस दिन हर कोई अपने लुक में अलग और खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन कई बार होली के इवेंट्स में सही आउटफिट चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपने होली फंक्शन के लिए आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपके लिए कुछ परफेक्ट ऑप्शन हैं। आप लाइट कलर के कुर्ता-प्लाजो सेट, दुपट्टे वाले कॉम्बिनेशन, फ्लोरल या ए-लाइन डिजाइन वाले एथनिक कुर्ता, शिफॉन साड़ी या होली स्पेशल लहंगा पहन सकती हैं।
