धरती के अलग-अलग हिस्सों में अनोखे और बेहद खूबसूरत पक्षियों की भरमार है, जिनमें से हर एक की अपनी अलग पहचान और विशेषता होती है। ये पक्षी न सिर्फ प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, समय के साथ कई दुर्लभ पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है, जिससे उनकी खूबसूरती और भी खास लगने लगी है। भारत, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है, यहां भी कई अद्भुत पक्षी पाए जाते हैं।
