Get App

कबाड़ नहीं, कमाल का उपकरण है आपका पुराना स्मार्टफोन, जानें कैसे करेगा मदद

Old Mobile Phone: अब पुराने मोबाइल फोन को बेकार समझने की जरूरत नहीं है। वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक खोजी है जिससे इन फोन का इस्तेमाल अहम कामों में किया जा सकता है। ये पुराने स्मार्टफोन अब डेटा सेंटर बनकर ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर समुद्री जीवन की निगरानी जैसे कार्यों में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 9:27 AM
कबाड़ नहीं, कमाल का उपकरण है आपका पुराना स्मार्टफोन, जानें कैसे करेगा मदद
Old Mobile Phone: इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे इलेक्ट्रॉनिक कचरा कम होगा।

आजकल हर महीने कोई नया मोबाइल फोन लॉन्च हो जाता है और लोग पुराने फोन को बिना सोचे-समझे एक कोने में रख देते हैं या फिर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही पुराने फोन एक दिन किसी बड़े इनोवेशन का हिस्सा बन सकते हैं? एस्टोनिया के वैज्ञानिकों ने हाल ही में ऐसा कुछ कर दिखाया है, जिससे टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मच गई है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि पुराने स्मार्टफोन सिर्फ बेकार कबाड़ नहीं, बल्कि भविष्य में बड़े काम आ सकते हैं।

इस रिसर्च ने ये सोच बदल दी है कि तकनीक का मतलब सिर्फ नया होना नहीं है, बल्कि पुराने में भी नया बनाया जा सकता है। ये खोज न सिर्फ टेक्नोलॉजी को नया रास्ता दिखा रही है, बल्कि पर्यावरण को भी बचाने की एक अनोखी कोशिश है।

3D प्रिंटेड मिनी डाटा सेंटर का निर्माण

इसके बाद चार पुराने स्मार्टफोन्स को एक साथ जोड़कर एक मिनी डाटा सेंटर तैयार किया गया, जिसे 3D प्रिंटर की मदद से बनाया गया। ये छोटा लेकिन ताकतवर डाटा सेंटर शहरों में कई अहम कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें