फरवरी का महीना आते ही हवा में प्यार और रोमांस की मीठी खुशबू फैल जाती है। वेलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन है हग डे, जब एक छोटी सी झप्पी ही दिल की सारी बातें बयां कर देती है। यह सिर्फ एक आलिंगन नहीं, बल्कि प्यार, अपनापन, केयर और रिश्तों की मजबूती का जादुई एहसास है। इस दिन आप अपने रिश्तों में नजदीकियां बढ़ा सकते हैं, पुराने मतभेद और गलतफहमियां मिटा सकते हैं और दिलों को करीब ला सकते हैं।
