Get App

Video: नई BMW खरीदना पड़ा भारी! ट्रांसजेंडर समूह ने कार को चारों तरफ से घेरा, 2 लाख रुपये मांगने का दावा वायरल

हैदराबाद से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नई BMW की डिलीवरी लेने के बाद कार मालिक को कुछ किन्नरों ने घेर लिया। दावा है कि उनसे 2 लाख रुपये की मांग की गई। वीडियो में लोग कार के आगे खड़े और बैठे नजर आ रहे हैं। घटना ने नई गाड़ी पर पैसे मांगने को लेकर बहस छेड़ दी है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 13, 2026 पर 12:29 PM
Video: नई BMW खरीदना पड़ा भारी! ट्रांसजेंडर समूह ने कार को चारों तरफ से घेरा, 2 लाख रुपये मांगने का दावा वायरल
वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने कमेंट में अपने अनुभव शेयर करने शुरू कर दिए।

हैदराबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नई BMW की डिलीवरी लेने के बाद एक कार मालिक को कुछ किन्नर घेरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनसे कथित तौर पर 2 लाख रुपये मांगे गए। वीडियो सामने आने के बाद नई गाड़ी, शादी और गृह प्रवेश जैसे मौकों पर पैसे मांगने को लेकर बहस छिड़ गई है।

नई कार लेकर निकला था शख्स, तभी घेर लिया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नई BMW शोरूम परिसर में खड़ी है और उसके आसपास कई लोग मौजूद हैं। दावा है कि कार मालिक डिलीवरी लेने के बाद वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे आगे जाने नहीं दिया गया। वीडियो में कुछ लोग कार के आगे खड़े और बैठे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग गाड़ी के पास लेटते हुए भी नजर आते हैं। आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंच गया और तेजी से शेयर होने लगा।

2 लाख रुपये मांगने की बात कितनी सही?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें