Get App

रेस्टोरेंट में ₹230, Swiggy पर ₹436! हैदराबाद के शख्स ने शेयर किया बिल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

घर बैठे खाना मंगाने की सुविधा ने जिंदगी आसान कर दी है, लेकिन इसकी कीमत देखकर कई बार ग्राहक चौंक जाते हैं। हैदराबाद के एक शख्स ने रेस्टोरेंट और Swiggy के बिल की तुलना की तो बड़ा अंतर सामने आया। ₹230 का खाना ऑनलाइन ₹436 में दिखा। पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 13, 2026 पर 3:15 PM
रेस्टोरेंट में ₹230, Swiggy पर ₹436! हैदराबाद के शख्स ने शेयर किया बिल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
अब इसी खाने की कीमत Swiggy पर देखी गई तो तस्वीर काफी अलग थी।

ऑनलाइन खाना मंगाना आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। कुछ क्लिक किए और पसंदीदा खाना घर के दरवाजे तक पहुंच जाता है। खासकर जब बाहर जाने का समय न हो या घर से निकलने का मन न करे, तब फूड डिलीवरी ऐप्स काफी काम आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही सुविधा आपको रेस्टोरेंट के मुकाबले कितनी महंगी पड़ती है? हैदराबाद के एक शख्स ने रेस्टोरेंट के बिल और Swiggy पर दिख रहे खाने के दाम की तुलना की तो अंतर देखकर मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

रेस्टोरेंट में तीन चीजों का बिल जहां सिर्फ 230 रुपये आया, वहीं ऑनलाइन ऑर्डर में वही खाना 436 रुपये का नजर आया। यानी कुछ ही मिनट में ऑर्डर करने की सुविधा के लिए 206 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे थे। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी राय साझा की और बहस छिड़ गई कि सुविधा की आखिर कितनी कीमत सही है।

रेस्टोरेंट में तीन चीजों का बिल सिर्फ ₹230

एक्स पर @idlebrainjeevi नाम के यूजर ने यह तुलना शेयर की। मामला हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पंचकट्टू डोसा रेस्टोरेंट का बताया गया है। शेयर किए गए बिल के मुताबिक, तीन चीजों की कीमत टैक्स समेत कुल ₹230 थी। इसमें नेय्यी कारम अनियन डोसा ₹104, नेय्यी पोंगल ₹85 और फिल्टर कॉफी ₹28 की थी। खाने की कीमत ₹219.04 बनी, जिसके बाद जीएसटी जुड़ने पर बिल ₹230 पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें