कैंडल लाइट डिनर से भी शानदार है कुत्तों-बिल्लियों संग डेट! कमाल का है ये अनोखा Pet Cafe

अगर आप ऐसे कैफे की तलाश में हैं जहां खाने के साथ जानवरों का साथ भी मिले, तो पेट कैफे हैदराबाद एक शानदार ऑप्शन है। बंजारा हिल्स की गली नंबर 4 में स्थित यह कैफे आपको बिल्लियों और कुत्तों के साथ समय बिताने का मौका देता है

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 8:30 PM
यहां पाए जाने वाले सभी जानवर कभी लावारिस थे (Photo: Canva)

अगर आप किसी ऐसे कैफे की खोज कर रहे हैं, जहां आपको खाने के साथ जानवारों के साथ खेल भी सकते हैं तो ये खबर आपके लिए है। हैदराबाद के बंजारा हिल्स की गली नंबर 4 में बना पेट कैफे हैदराबाद एक बेहद खास जगह है। यहां आप जानवरों के साथ मिलकर एक सुकून भरा समय बिता सकते हैं। अगर आपके पास अपना पेट नहीं है तो यहां आकर आप बिल्लियों और कुत्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। इस कैफे में आपको मिनी पोमेरेनियन इडली, डोसा और गब्बर नाम का एक पिल्ला भी मिलेगा, जिनके साथ आप भोजन कर सकते हैं।

लोकल18 के मुताबिक, इस वेजिटेरियन कैफे को देवेन बाहेती व सोनम सिंह ने शुरू किया है। इसके साथ ये देवेन्स होप नाम का एक एनिमल रेस्क्यू ग्रुप भी चलाते हैं। यहां पाए जाने वाले सभी जानवर कभी लावारिस थे। अब ये सभी 5 कुत्ते और 7 बिल्लियाँ इस कैफे के हिस्से बन चुके हैं।

क्या-क्या है मेन्यू में


इस अनोखे कैफे में इंसानों और पेट दोनों के लिए स्वादिष्ट मेनू है। बिल्लियों और कुत्तों को यहां पर उनके लिए बना ताजा खाना मिलता है। जैसे बिल्ली को चिकन और अंडे की डिशेज। यहां आने वाले लोग अपने पेट के लिए भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं इंसानों के लिए यहां एवोकाडो टोस्ट, पास्ता, हर्ब राइस और स्वादिष्ट सैंडविच जैसी चीजें मिलती हैं। यहां का खाना भी आपके बजट के हिसाब से रहता है। कैफे का माहौल बेहद घरेलू और सेफ रखा गया है। प्रवेश करते ही एक गेट है जो जानवरों की सेफ्टी के लिए बनाया गया है। ऊपर एक सर्पिल सीढ़ी में बिल्लियों के आरामगाह जगह बना है। यहां की दीवारों पर लगी पेंटिंग्स और मुलायम गद्दे इसे और भी खास बनाते हैं।

जानवरों के है यूनिक नाम

इस कैफे के जानवर के काफी यूनिक नाम है, जिसमें इडली नाम की नन्ही पोमेरेनियन एक मिर्गी है जो वह बेहद प्यारी है। 12 साल की मिया एक सीनियर डॉग है जो पालने में रहना पसंद करती है। लेक्सी नाम की तीन पैरों वाली बहादुर कुतिया बचपन से ही यहां पर है। बिल्लियों में टाइगर, नैना और मिल्की जैसे नाम भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस पेट कैफे के कुछ नियम भी है। यहां पर पालतुओं को जबरदस्ती गोद में न लें और अगर कोई जानवर असहज लगे, तो उसे अपनी मर्जी से रहने दें।

कौन है पीएम मोदी को लंदन में चाय पिलाने वाला शख्स? जानें क्या है उसकी कहानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।