बेंगलुरु में मिली एक इंटर्नशिप का ऑफर इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के एक छात्र को ऐसा इंटर्नशिप पैकेज मिला है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। कई यूजर्स ने तो इसे “यकीन से परे” तक बता दिया। इस इंटर्नशिप की सबसे बड़ी खासियत इसका भारी-भरकम स्टाइपेंड है। छात्र को हर महीने करीब 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी की तरफ से एक लग्जरी होटल में रहने की सुविधा भी दी जा रही है। जैसे ही इस ऑफर के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए, वैसे ही एक्स और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई।
