Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवक के मृत मां के बैंक खाते में 37 अंकों की भारी-भरकम रकम क्रेडिट हो गई। यह रकम किसी की भी सोच से परे है- ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299। यानी लगभग एक अनडेसिलियन रुपये। अनडेसिलियन उस संख्या को कहते हैं, जिसमें 1 बाद 36 शून्य होते हैं। यह रकम इतनी बड़ी है कि इसे गिनते-गिनते कई लोगों की सांसें फूल जा रही है। युवक की मां का यह खाता कोटक महिंद्रा बैंक में हैं।