Get App

Indian Railways Facts: रेलवे ट्रैक पर क्यों डाली जाती है गिट्टी? जानें असली वजह

Facts about Railway: भारत का रेल नेटवर्क दुनिया में चौथे स्थान पर है, जहां रोज लाखों यात्री सफर करते हैं। आधुनिक ट्रेनों के बीच भी एक सवाल हमेशा उठता है रेलवे ट्रैक पर गिट्टी क्यों डाली जाती है? यह सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि सुरक्षा और स्थिरता की अहम वजह है, जो ट्रेनों को सुचारू रूप से चलने में मदद करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 10:16 AM
Indian Railways Facts: रेलवे ट्रैक पर क्यों डाली जाती है गिट्टी? जानें असली वजह
Facts about Railway: रेल की पटरियों के नीचे कंक्रीट के बने ‘स्लीपर’ होते हैं।

भारत दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है और यहां रोजाना लाखों यात्री यात्रा करते हैं। आधुनिक ट्रेनों जैसे वंदे भारत, वंदे मेट्रो और रैपिडएक्स—की चर्चा के बीच भी लोग अक्सर रेलवे ट्रैक की बनावट को लेकर जिज्ञासु रहते हैं। सबसे आम सवालों में से एक है रेलवे ट्रैक पर गिट्टी क्यों डाली जाती है? ये सवाल जितना आसान लगता है, उतना ही अहम भी है। ट्रैक के नीचे बिछे ये छोटे-छोटे पत्थर न सिर्फ रेल की पटरियों को सहारा देते हैं बल्कि ट्रेनों की सुरक्षा और स्थिरता में भी बड़ा योगदान करते हैं।

यही वजह है कि चाहे कोई भी ट्रेन हो, हर ट्रैक पर गिट्टी अनिवार्य रूप से नजर आती है। ये सिर्फ सजावट या परंपरा नहीं, बल्कि रेलवे इंजीनियरिंग का अहम हिस्सा है, जिसे समझना दिलचस्प भी है और जरूरी भी।

रेलवे ट्रैक कैसे बनता है

रेल की पटरियां सिर्फ लोहे से नहीं बनतीं। इनके नीचे कंक्रीट के बने स्लीपर  होते हैं और स्लीपर के नीचे गिट्टी की परत बिछी होती है, जिसे बलास्ट  कहा जाता है। इसके नीचे अलग-अलग मिट्टी की दो लेयर होती हैं, और सबसे नीचे सामान्य जमीन। ट्रैक को हमेशा आसपास की सतह से थोड़ा ऊंचा बनाया जाता है ताकि ये मजबूत और सुरक्षित रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें