Get App

भारत में बैठे-बैठे इस टेक प्रोफेशनल ने UK में हासिल कर ली 1.7 करोड़ की जॉब! फिर इसकी ट्रिक भी बताई

viral Video: टेक प्रोफेशनल ने बताया कि इस जॉब का मिलना कोई किस्मत का खेल नहीं था, बल्कि हर कदम पहले से सोच-समझकर उठाया गया था। उन्होंने नौकरी देने वाली कंपनियों की जानकारी जुटाई, उनकी जरूरतों को समझा और उसी के अनुसार इंटरव्यू की तैयारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 10:59 PM
भारत में बैठे-बैठे इस टेक प्रोफेशनल ने UK में हासिल कर ली 1.7 करोड़ की जॉब! फिर इसकी ट्रिक भी बताई
उन्होंने इस बात पर भी फोकस किया कि इंडिया के बाहर इंटरव्यू कैसे हैंडल किए जाते हैं (Photo: Canva)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक टेक प्रोफेशनल की सफलता की कहानी तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति ने बताया की उसने भारत में रहते हुए ही उन्हें यूनाइटेड किंगडम से करीब 1.8 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिला। वीडियो में व्यक्ति ने इस उपलब्धि तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को सरल और आसान तरीके से समझाया है। टेक प्रोफेशनल ने बताया कि उन्होंने ये सफलता एक अच्छी योजना और सही तैयारी के दम पर हासिल की। व्यक्ति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टेक प्रोफेशनल ने बताया कि इस जॉब का मिलना कोई किस्मत का खेल नहीं था, बल्कि हर कदम पहले से सोच-समझकर उठाया गया था। उन्होंने नौकरी देने वाली कंपनियों की जानकारी जुटाई, उनकी जरूरतों को समझा और उसी के अनुसार इंटरव्यू की तैयारी की।

अपने पोस्ट में व्यक्ति ने बताया, "आखिरकार मुझे भारत में रहते हुए ही यूनाइटेड किंगडम से 1.8 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल जॉब ऑफर मिला। 2025 में यूनाइटेड किंगडम आने से पहले मैं उबर, जोमैटो, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुका था।"

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें