सोशल मीडिया पर एक टेक प्रोफेशनल की पुरानी जॉब हंटिंग कहानी दोबारा चर्चा में आ गई है। मामला Infosys की ओर से दिए गए कथित लोबॉल ऑफर से जुड़ा है, जिसे लेकर ऑनलाइन यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रोफेशनल उस समय ₹8.7 लाख सालाना पैकेज पर काम कर रहा था और उसके पास 14 लाख रुपये का एक अन्य जॉब ऑफर भी मौजूद था। इसी दौरान Infosys के एक रिक्रूटर ने उससे संपर्क किया और मौजूदा सैलरी, अपेक्षित पैकेज और हाथ में मौजूद ऑफर्स से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद कैंडिडेट ने कंपनी के इंटरव्यू प्रोसेस में हिस्सा लिया और दो राउंड सफलतापूर्वक क्लियर किए।
