Get App

International Women's Day 2026: कब और क्यों शुरू हुआ महिला दिवस, जानें इसका इतिहास और इस साल की खास थीम

International Women's Day 2026: हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, जो समाज को सकारात्मक संदेश देती है। वर्ष 2026 की थीम ‘दान से लाभ’ (Give to Gain) रखी गई है। इसका अर्थ है कि जब हम दूसरों की मदद करते हैं, तो उससे समाज के साथ-साथ हमें भी लाभ मिलता है और लैंगिक समानता को मजबूती मिलती है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 12:28 PM
International Women's Day 2026: कब और क्यों शुरू हुआ महिला दिवस, जानें इसका इतिहास और इस साल की खास थीम
International Women's Day 2026: इस खास दिन पर लोग महिलाओं को सम्मान देने के लिए कई तरीके अपनाते हैं।

हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की ताकत, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। यह दिन उन महिलाओं को सम्मान देने का अवसर देता है, जिन्होंने अपने साहस और मेहनत से समाज में अलग पहचान बनाई है। आज महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, खेल और व्यापार जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ये खास दिन महिलाओं के अधिकार, समानता और उनके योगदान को पहचान दिलाने के साथ-साथ समाज को ये संदेश भी देता है कि महिला सशक्तिकरण ही एक मजबूत और विकसित समाज की नींव है। ये दिन महिलाओं के आत्मविश्वास, समर्पण और उनकी प्रेरणादायक यात्रा को सलाम करने का अवसर भी बनता है

महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य

महिला दिवस का उद्देश्य सिर्फ जश्न मनाना नहीं, बल्कि समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। ये दिन लोगों को याद दिलाता है कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और अवसर मिलना जरूरी है। साथ ही ये दिन महिलाओं की आवाज को मजबूत करने, उनके खिलाफ होने वाले भेदभाव को खत्म करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश देता है।

International Women’s Day 2026 की थीम क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें