क्या इंसानों के बराबर होती है सांपों की उम्र? सबसे ज्यादा जिंदा रहते हैं ये Snake

Snakes: हर तरह के सांप की उम्र अलग-अलग होती है और यह काफी हद तक उनके रहने की जगह पर भी निर्भर करती है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही खासकर खरगोन जैसे इलाकों में, करीब 40 तरह के सांप पाए जाते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे हैं जो आम लोगों को दिखाई देते हैं या जिनसे उनका सामना होता है।

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 10:43 PM
Snake news: क्या आपने कभी सोचा है कि एक सांप कितने साल तक जी सकता है

Snakes: बारिश का मौसम चल रहा है और इस सीजन में कई खतरनाक जानवर भी काफी एक्टिव हो जाते हैं। बारिश के इस मौसम में लोगों को बिच्छू, कीड़ों के अलावा सांपों से सबसे ज्यादा खतरा रहता है। सांपों को लेकर इंसानों में एक स्वाभाविक डर होता है और इनसे लोग हमेशा दूरी ही बना कर रखते हैं। सांपों के बारें में कई ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें आम लोग नहीं जानते हैं। जैसे हम अक्सर सांपों के बारे में कई बातें सुनते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक सांप कितने साल तक जी सकता है? जहां ज्यादातर लोग इंसानों की औसत उम्र के बारे में जानते हैं, वहीं सांपों की उम्र को लेकर कई लोगों के मन में सवाल होते हैं।

सांपों को लेकर सामने आई ये खास जानकारी

अब मध्य प्रदेश के एक सांप विशेषज्ञ ने इस दिलचस्प विषय पर कुछ खास जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कौन से सांप सबसे ज्यादा जीते हैं और उनकी उम्र का अंदाजा कैसे लगाया जाता है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर में रहने वाले महादेव पिछले नौ सालों से सांपों को बचाने और उनके बारे में रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि भारत में 270 से भी ज्यादा तरह की सांपों की प्रजातियां पाई जाती हैं। कुछ सांप जैसे बगीचों में मिलने वाले, अक्सर रिहायशी इलाकों में दिख जाते हैं, जबकि कुछ सांप घने जंगलों में रहते हैं और इतने दुर्लभ होते हैं कि उन्हें देख पाना बहुत मुश्किल होता है।


जानें कितनी होती है उम्र

महादेव के मुताबिक, हर तरह के सांप की उम्र अलग-अलग होती है और यह काफी हद तक उनके रहने की जगह पर भी निर्भर करती है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही, खासकर खरगोन जैसे इलाकों में, करीब 40 तरह के सांप पाए जाते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे हैं जो आम लोगों को दिखाई देते हैं या जिनसे उनका सामना होता है। एक सांप औसतन 5 से 15 साल तक जीता है। लेकिन अजगर जैसे कुछ बड़े साप 40 साल तक भी जिंदा रह सकते हैं। महादेव बताते हैं कि जो सांप घास वाले या रिहायशी इलाकों में रहते हैं, जहां इंसानों की गतिविधि ज्यादा होती है, उनकी उम्र थोड़ी कम होती है, आमतौर पर 8 से 10 साल के बीच।

इसके उलट, कॉमन क्रेट, कोबरा, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर जैसे जहरीले और कम दिखने वाले सांप ज्यादा लंबे समय तक जिंदा रहते हैं। ये प्रजातियां अक्सर 15 साल या उससे भी ज्यादा जी सकती हैं। अजगर तो वैसे भी सबसे लंबे समय तक जीने वाले सांपों में से एक माना जाता है।

Rakshabandhan 2025: इस रक्षाबंधन अपने हाथों में लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।