इजरायली-अमेरिकी संगीतकार इताय बेंडा ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सलाम करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। बेंडा ने खास तौर पर एक हिंदी गाना सीखा और अपनी आवाज में उसे कैप्टन मच्छार और दुनिया भर के भारतीयों को समर्पित किया। उन्होंने इसे बहादुर पायलट के प्रति आभार जताने का अपना छोटा-सा तरीका बताया। खास बात यह रही कि बेंडा ने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का लोकप्रिय गाना 'तुझ में रब दिखता है' चुना।
