Get App

Video: तूफान ने मचाई ऐसी तबाही कि हवा में उड़ने लगे विमान, इटली एयरपोर्ट का डरावना वीडियो आया सामने

इटली के फोर्ली शहर में 21 अगस्त को आए भीषण तूफान ने लुइजी रिडोल्फी एयरपोर्ट पर जमकर कहर बरपाया। करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने एयरपोर्ट पर खड़े हल्के विमानों को हवा में उछाल दिया। घटना के वीडियो में विमान पलटते और जमीन पर गिरते दिखाई दिए

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 9:14 AM
Video: तूफान ने मचाई ऐसी तबाही कि हवा में उड़ने लगे विमान, इटली एयरपोर्ट का डरावना वीडियो आया सामने
फोर्ली की घटना इटली में जारी खराब मौसम के बड़े दौर का हिस्सा थी।

इटली के फोर्ली शहर में 21 अगस्त को मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि लुइजी रिडोल्फी एयरपोर्ट का मंजर किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लगा। करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तूफानी हवाओं ने कुछ ही पलों में एयरपोर्ट पर खड़े हल्के विमानों को खिलौनों की तरह उछाल दिया। सामने आए वीडियो में छोटे विमान हवा के झटकों से अपनी जगह से खिसकते, हवा में उठते, पलटते और फिर जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। इस खौफनाक दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया।

तूफान की ताकत इतनी ज्यादा थी कि एयरपोर्ट की कुछ इमारतें भी इसकी चपेट में आ गईं और यात्रियों के आने वाले हिस्से की छत का एक भाग टूटकर अलग हो गया। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट को करीब एक घंटे तक बंद रखना पड़ा। हालांकि, राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

चार विमानों का हुआ ऐसा हाल

तूफान की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट पर खड़े कम से कम चार छोटे विमान तेज हवाओं की चपेट में आ गए। कुछ विमान हवा में उठते दिखाई दिए तो कुछ पलटकर जमीन पर जा गिरे। कुछ ही मिनटों में एयरपोर्ट का सामान्य माहौल अफरा-तफरी में बदल गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें