जापान की एक कंपनी ने बढ़ती गर्मी और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए एक ऐसा अनोखा कूलिंग सिस्टम तैयार किया है, जो लोगों को कुछ ही समय में तेज गर्मी से राहत देने का दावा करता है। देखने में यह एक बड़े फ्रिज जैसा दिखाई देता है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि इसमें इंसान बैठ सकता है। कांच का दरवाजा बंद होते ही इसके अंदर ठंडी हवा का प्रवाह शुरू हो जाता है, जिससे शरीर का तापमान तेजी से सामान्य होने लगता है।
