दुनिया में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो इंसानों ही नहीं बल्कि जानवरों के जीवन से भी भावनाओं का गहरा रिश्ता जोड़ देती हैं। जापानी मकाक प्रजाति के नन्हे बंदर पंच की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जन्म के बाद मां से दूर हुए इस छोटे से जीव ने मुश्किल हालात का सामना किया, लेकिन एक खिलौना ओरंगुटान उसके लिए सहारे और दोस्ती की वजह बन गया। धीरे-धीरे पंच की मासूमियत और अपने खिलौने के प्रति लगाव ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।
