Get App

Video: 194 साल उम्र के भीमकाय कछुआ जोनाथन बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आइकन! देखिए कैसे खा रहा गाजर और सेब

करीब दो सदियों से दुनिया को हैरान कर रहा जोनाथन कछुआ एक बार फिर चर्चा में है। Guinness World Records ने उसे ICON 2026 की सूची में शामिल किया है। अपनी असाधारण उम्र और शांत जीवनशैली के कारण जोनाथन न सिर्फ एक रिकॉर्ड होल्डर है, बल्कि प्रकृति के सबसे अद्भुत चमत्कारों में भी गिना जाता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 18, 2026 पर 2:14 PM
Video: 194 साल उम्र के भीमकाय कछुआ जोनाथन बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आइकन! देखिए कैसे खा रहा गाजर और सेब
जोनाथन सिर्फ एक कछुआ नहीं, बल्कि तीन सदियों की जीवित कहानी है

दुनिया के सबसे अनोखे और हैरान कर देने वाले जीवों में शामिल जोनाथन कछुआ एक बार फिर सुर्खियों में है। Guinness World Records ने उसे ICON 2026 का दर्जा देकर उसकी ऐतिहासिक पहचान को और भी खास बना दिया है। माना जाता है कि उसकी उम्र करीब 194 साल है, जो किसी भी जीव के लिए लगभग अविश्वसनीय है। यह कछुआ न सिर्फ सबसे उम्रदराज ज़मीन पर रहने वाला जानवर है, बल्कि अपनी प्रजाति का भी सबसे पुराना जीवित उदाहरण माना जाता है। उसकी लंबी उम्र ने वैज्ञानिकों से लेकर आम लोगों तक सभी को चौंका दिया है।

सेंट हेलेना द्वीप पर शांत जीवन जीने वाला यह कछुआ आज भी सामान्य दिनचर्या में घास चरता और धूप सेंकता दिखाई देता है। उसकी कहानी समय, प्रकृति और जीवन की सीमाओं को लेकर एक अनोखा सवाल खड़ा करती है।

1832 से अब तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें