Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में कांवड़ियों की भारी भीड़ के कारण राजधानी दिल्ली की कई प्रमुख सड़कें 23 जुलाई को सुबह 8 बजे तक बंद रहेंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और इन मार्गों से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
