Karnataka MLAs Honey Trap Case: कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने गुरुवार (20 मार्च) को दावा किया कि राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री पर 'हनी ट्रैप' (मोहपाश में फंसाना) के दो असफल प्रयास किए गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा कई विधायकों और मंत्रियों ने आरोप लगाया कि राज्य में कम से कम 48 MLAs को कथित तौर पर Honey Trap में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले की पुलिस जांच की मांग की। जारकीहोली ने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा कि एक मंत्री पर हनी ट्रैप के दो बार प्रयास हुए, लेकिन ये सफल नहीं हुए। यह कर्नाटक में हनी ट्रैप की पहली घटना नहीं है।
