दुनिया में कई ऐसे लोग हुए हैं, जिन्हें उनके बड़े नाम और शोहरत के लिए जाना जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी पहचान से ज्यादा अपने अच्छे कामों को महत्व देते हैं। ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना भी उन्हीं में से एक थीं। पूरी दुनिया उन्हें सम्मान देती थी, लेकिन वह हमेशा खुद को एक साधारण इंसान और एक मां मानती थीं। उनकी बातें सादगी, इंसानियत और दूसरों की मदद करने की बड़ी सीख देती है, जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है।
