किसी भी व्यंजन को देसी अंदाज में बनते देखने का अपना अलग ही आनंद होता है, खासकर तब जब पारंपरिक व्यंजन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हों। और अगर खाना दादी-नानी के हाथों बना हो, तो उसका स्वाद और भी खास हो जाता है। यही वजह है कि आंध्र प्रदेश की कर्रे मस्तानम्मा ने 106 वर्ष की उम्र में पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। साल 2017 में उन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज YouTuber के रूप में पहचान मिली।
