केरल की डॉक्टर शिरीन सुबैर ने अपनी शादी के दौरान इंसानियत की मिसाल पेश की है। शिरीन सुबैर की शादी की रस्में चल रही थी, इसी दौरान उन्हें पता चला कि कैटरिंग स्टाफ के दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। उसी समय उन्होंने बिना देर तुरंत अपनी डॉक्टर की जिम्मेदारी निभाई। शिरीन ने दुल्हन के कपड़ों में ही दोनों की जांच की और उनकी मदद के लिए आगे आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग शिरीन सुबैर की काफी तारीफ कर रहे हैं।
