King Cobra Viral Video : केरल में एक महिला फॉरेस्ट ऑफिसर द्वारा एक बड़े किंग कोबरा को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो रिटार फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो में परुथिपल्ली रेंज की वन बीट अधिकारी जी एस रोशनी को एक उथले नाले से किंग कोबरा को बड़ी सावधानी और कुशलता के साथ निकालते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने सांप पकड़ने वाली छड़ी की मदद से इस ज़हरीले सांप को पकड़ा और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
