Get App

Viral Video: ऑफिस जाने के लिए शख्स ने अपनाया गजब का जुगाड़, हवा में उड़कर पहुंचता है काम पर

ऑफिस जाते समय ट्रैफिक से परेशान हैं तो अमेरिका के इस शख्स का तरीका आपको हैरान कर देगा। 28 वर्षीय जैकब हट्जलर कार या बाइक के बजाय पैरामोटर से उड़कर काम पर पहुंचते हैं। उनका यह अनोखा सफर सिर्फ 20 मिनट में पूरा होता है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 17, 2026 पर 12:20 PM
Viral Video: ऑफिस जाने के लिए शख्स ने अपनाया गजब का जुगाड़, हवा में उड़कर पहुंचता है काम पर
जैकब ने बताया कि पैरामोटर से ऑफिस पहुंचने में उन्हें करीब 20 मिनट लगते हैं।

ऑफिस जाने के लिए रोजाना ट्रैफिक में फंसना और समय पर पहुंचने की चिंता करना आम बात है। लेकिन अमेरिका के एक शख्स ने इससे बचने का अनोखा तरीका खोज निकाला है। 28 वर्षीय जैकब हट्जलर कार या बाइक से नहीं, बल्कि आसमान में उड़कर अपने ऑफिस पहुंचते हैं। वह पैरामोटर की मदद से घर से एयरपोर्ट तक का सफर तय करते हैं। उनका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

घर से निकलकर ऐसे भरते हैं उड़ान

अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले जैकब ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिस जाने का वीडियो शेयर किया। इसमें वह उड़ान से जुड़े उपकरण लेकर घर से बाहर निकलते हैं। इसके बाद खुले स्थान पर पैराशूट जैसी विंग फैलाते हैं और पीठ पर मोटर वाला बैग पहनते हैं। उड़ान से पहले जरूरी जांच करने के बाद वह कुछ कदम दौड़ते हैं और हवा में उड़ जाते हैं। नीचे दिखाई देने वाले खेतों और खुले इलाकों का नजारा लेते हुए वह अपने काम की जगह की ओर बढ़ते हैं। वीडियो में वह हवा में आराम से पैर क्रॉस करके बैठे भी दिखाई देते हैं।

सिर्फ 20 मिनट में पहुंच जाते हैं ऑफिस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें