शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद रात में पाकिस्तान की ओर से इसका उल्लंघन किया गया। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की खबर आई। पीर पंजाल इलाके में ड्रोन देखे गए। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात के कई हिस्सों में ब्लैकआउट किया गया। रक्षा सूत्रों का कहना है कि ड्रोन आए और गोलीबारी हुई, लेकिन नियंत्रण रेखा पर अब कोई गोलीबारी नहीं हो रही है।
