यूपी के सहारनपुर की मिट्टी में ऐसी मिठास घुली है कि यहां के बागों से उठती आम की खुशबू दूर-दूर तक पहचान बन गई है। खास बात ये है कि सहारनपुर को लोग सिर्फ आम के बागों की वजह से नहीं जानते, बल्कि यहां के “लंगड़ा आम” ने तो इस इलाके को दुनिया के नक्शे पर एक अलग ही पहचान दी है। कहते हैं जिसने एक बार लंगड़ा चखा, वो बाकी आमों का स्वाद भूल जाता है। पकने के बाद भी हरे रंग में रहने वाला यह आम अपनी अनोखी खुशबू और रसीले स्वाद से दिल जीत लेता है।
