सूरज की उम्र क्या है ? क्या सूरज अब खत्म होने वाला है ? या ये कब खत्म होगा, सूरज खत्म हो गया तो धरती और इस पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं का क्या होगा ? सूरज और धरती में से पहले कौन खत्म होगा आदि, आदि। ऐसे सवाल अक्सर दिमाग में आते रहते हैं और ये गलत भी नहीं है। तो चलिए आज जानते हैं कि सूरज उम्र आखिर है क्या और ये कब खत्म होगा ? ये ऐसे सवाल है जो हमारे साथ-साथ बच्चों के भी दिमाग में आते रहते हैं। हमारे वैज्ञानिकों या खगोल शास्त्रियों को भी सौर मंडल या धरती से जुड़ शोध के मामलों में इस तरह की जानकारी की जरूरतत पड़ती रहती है। इसलिए उन्हें सूरज की उम्र की भी गड़ना कर रखी है। आइए जानते हैं इसके बारे में
अपनी आधी उम्र पार कर चुका है सूरज
मॉलीक्यूलर गैस और धूल के विशाल बादल से बना सूरज अपनी लगभग आधी उम्र पार कर चुका है। इसकी वर्तमान उम्र 4.6 अरब साल है। गुरुत्वाकर्षण की वजह से ये टूट कर अलग हो गया था। इसका निर्माण तब शुरू हुआ जब इसके बादल के भीतर का क्षेत्र टूट कर अलग हुआ। इससे ज्यादातर चीजें केंद्र में इकट्ठा होने लगीं और सूरज का निर्माण हुआ। वहीं बाकी चीजों से अन्य ग्रह और सौर मंडल के अन्य हिस्सों का निर्माण हुआ।
सूरज का केंद्र (core) जब गर्म और घना हुआ तो न्यू्क्लियर फ्यूजन से ऊर्जा निकली, जिससे सूरज एक तारे में बदल गया और तब से ये लगातार इसे ऊर्जा दे रहा है। अपने कोर में हाइड्रोजन को हिलियम में बदलते हुए सूरज अपनी उम्र का आधा हिस्सा पूरा कर चुका है। दरअसल, सूरज एक तारा है और तारों की सतह के तापमान के आधार पर इन्हें गर्म या ठंडे की श्रेणी में बांटा गया है। हमारा सूरज सफेद रंग का जी प्रकार का तारा है। ऐसे तारे अपने हाइड्रोजर को हीलियम में बदलने में 10 अरब साल का समय लगाते हैं। इसलिए ऊपर बताई गई उम्र के लिहाज से सूरज अपनी उम्र का आधा हिस्सा पूरा कर चुका है।
इस हिसाब से देखा जाए तो लगभग 5 अरब साल में सूरज अपने केंद्र में मौजूद हाइड्रोजन की पूरी खपत कर चुका होगा। इसके साथ ही ये अपने करीब के ग्रहों को निगल लेगा और विशाल लाल गोले में बदल जाएगा। इस चरण के बाद सूरज की बाहरी परत गिर जाएगी और एक सफेद घना क्षुद्र ग्रह बनेगा। इस तारे का अवशेष धीरे-धीरे ठंडा होगा। एक चमकते तारे के तौर पर सूरज का जीवन 10 अरब साल है।