Get App

Viral Video: लिफ्ट में फंसी 2 बच्चियां... बहादुर लड़की ने यूं बचाई जान, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक छोटी बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए दो छोटे बच्चों को खराब लिफ्ट से बचा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 11:01 PM
Viral Video: लिफ्ट में फंसी 2 बच्चियां... बहादुर लड़की ने यूं बचाई जान,  वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर लोग उसकी बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची की समझदारी और फुर्ती की काफी तारीफ हो रही है। दिल छू लेने वाली इस वीडियो में एक छोटी बच्ची ने समय रहते 2 मासूम बच्चों को एक खराब लिफ्ट से बचा लिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सोशल मीडिया पर लोग उसकी बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस घटना के बाद लिफ्ट की सेफ्टी स्टैंडर्ड और रखरखाव को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि लिफ्ट का सेफ्टी सेंसर ठीक से काम नहीं कर रहा था। हालांकि, ये घटना कब और कहां हुई इसकी कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि दो छोटी बच्चियां लिफ्ट के अंदर खड़ी थीं और बाहर खड़ा एक लड़की से बात कर रही थी। तभी अचानक लिफ्ट के दरवाजे बंद होने लगे। ये देखते ही वहां मौजूद एक बच्ची ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत दरवाजों के बीच कदम रख दिया, ताकि वे पूरी तरह बंद न हो जाएं। अंदर मौजूद दोनों बच्चे बहुत छोटे थे और उन्हें खतरा हो सकता था। आमतौर पर लिफ्ट के दरवाजे बीच में कोई आ जाए तो अपने आप खुल जाते हैं, लेकिन इस घटना में ऐसा नहीं हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें