Get App

अमेरिका में ₹2.9 करोड़ का पैकेज छोड़ भारत लौट रहा है NRI, परिवार के लिए लिया फैसला; इंटरनेट पर छिड़ी बहस

NRI Planning Return To India: इस शख्स के लिए भारत लौटने की सबसे बड़ी वजह 'परिवार' है। उसने लिखा, 'मेरे माता-पिता हैदराबाद में रहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे अपने दादा-दादी और चचेरे भाई-बहनों के साथ समय बिताएं।' हालांकि, एक तरफ खुशहाली है तो दूसरी तरफ एक बड़ा डर भी, क्योंकि एक जमा-जमाया घर और इतनी बड़ी सैलरी छोड़ना कोई छोटा फैसला नहीं है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 4:13 PM
अमेरिका में ₹2.9 करोड़ का पैकेज छोड़ भारत लौट रहा है NRI, परिवार के लिए लिया फैसला; इंटरनेट पर छिड़ी बहस
भारत में उन्हें 1.5 करोड़ रुपये सालाना का जॉब ऑफर मिला है(Image- AI)

NRI Man Return To India: अमेरिका में पिछले 12 सालों से रह रहे एक भारतीय मूल के व्यक्ति (NRI) ने अपनी शानदार जिंदगी और करोड़ों का पैकेज छोड़कर भारत वापस लौटने का फैसला किया है। 36 वर्षीय इस व्यक्ति का कहना है कि वह चाहता है कि उसके बच्चे अपने दादा-दादी और परिवार के करीब रहकर बड़े हों। जून के मध्य तक वह नवी मुंबई में बसने की प्लानिंग कर रहे है। इस बड़े फैसले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से सलाह मांगी है।

करोड़ों की सैलरी और लग्जरी लाइफ का त्याग

Reddit पर अपनी कहानी साझा करते हुए इस शख्स ने बताया कि वह फिलहाल अमेरिका में H1B वीजा पर है। अमेरिका में उसका सालाना पैकेज 2.9 करोड़ रुपये ($320,000) है और उसकी कुल संपत्ति लगभग 9.06 करोड़ रुपये ($1 मिलियन) है। खास बात यह है कि अमेरिका में उसका अपना घर है जो पूरी तरह कर्ज मुक्त है।भारत लौटने पर उन्हें 1.5 करोड़ रुपये सालाना का जॉब ऑफर मिला है, जो अमेरिका की तुलना में लगभग आधा है।

पैसों से ऊपर परिवार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें