मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की डेढ़ दर्जन से अधिक गाड़ियां मिलावटी पेट्रोल और डीजल भरवाने के कुछ ही देर बाद गुरुवार (26 जून) को बीच रास्ते में रात बंद हो गईं। इसके बाद तुरंत इंदौर से नई गाड़ियों की व्यवस्था की गई, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी रहे। अधिकारियों ने शुक्रवार (27 जून) को बताया कि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रतलाम के संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि काफिले की गाड़ियों में डीजल के साथ पानी भरा हुआ था। इस वजह से सीएम के काफिले की 19 कारें अचानक एक के बाद एक बंद हो गईं।
