OMG! कचरे में मिली पिता की 62 साल पुरानी बैंक पासबुक और रातों-रात करोड़पति बन गया ये शख्स

यह घटना चिली के रहने वाले एक्सेक्विएल हिनोजोसा नाम के शख्स के साथ घटी, जिसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसके पिता की मृत्यु के 10 साल बाद उसे इस तरह का अनोखा तोहफा मिलेगा। हिनोजोसा के पिता ने 1960-70 के दशक में बैंक में करीब 1.4 लाख रुपए जमा किए थे, ताकि उस पैसे से घर खरीद सकें

अपडेटेड Apr 16, 2025 पर 8:31 PM
Story continues below Advertisement
OMG! कचरे में मिली पिता की 62 साल पुरानी बैंक पासबुक और रातों-रात करोड़पति बन गया ये शख्स

कुछ घटनाएं चमत्कार से कम नहीं लगतीं। ऐसा ही कुछ एक व्यक्ति के साथ हुआ, जो एक पुराने कागज के टुकड़े की बदौलत रातोंरात करोड़पति बन गया। लगभग सभी के घरों में कागज के छोटे-छोटे टुकड़े बिखरे पड़े होते हैं, कभी बिस्तर के नीचे, कभी सोफे के नीचे, या यहां तक ​​कि पूरे घर में कचरे के रूप में भी दिखाई देते हैं। हालांकि, ऐसा बहुत कम होता है कि कागज का एक बेकार सा टुकड़ा किसी की जिंदगी बदल दे। ऐसा ही कुछ एक व्यक्ति के साथ हुआ, जिसके घर में 'कचरे' का एक ऐसा टुकड़ा मिला, जिसने उसे दौलतमंद बना दिया।

यह घटना चिली के रहने वाले एक्सेक्विएल हिनोजोसा नाम के शख्स के साथ घटी, जिसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसके पिता की मृत्यु के 10 साल बाद उसे इस तरह का अनोखा तोहफा मिलेगा।

हिनोजोसा के पिता ने 1960-70 के दशक में बैंक में करीब 1.4 लाख रुपए जमा किए थे, ताकि उस पैसे से घर खरीद सकें। उनकी मृत्यु हो गई और परिवार के किसी भी सदस्य को इस पैसे के बारे में पता नहीं चला।


हिनोजोसा को घर की सफाई करते समय 62 साल पुरानी पासबुक मिली। पासबुक से जुड़ा बैंक बहुत पहले ही बंद हो चुका था। शुरू में लगा कि पासबुक से हिनोजोसा को कोई फायदा नहीं होगा।

लेकिन, उसकी नजर पासबुक पर लिखे 'स्टेट गारंटी' पर पड़ी। इसका मतलब था कि अगर बैंक डूब गया, तो सरकार पैसे वापस कर देगी। हिनोजोसा को उम्मीद थी कि सरकार पैसे वापस कर देगी।

जब उन्होंने पैसे मांगे तो सरकार ने पहले तो मना कर दिया। फिर हिनोजोसा ने कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार, अदालत ने सरकार को हिनोजोसा को ब्याज सहित पैसे लौटाने का आदेश दिया। नतीजतन, सरकार 1.2 मिलियन डॉलर (10,27,79,580 रुपए) वापस देने के लिए तैयार हो गई, जिससे वह रातोंरात करोड़पति बन गया।

इस गांव के लोग खाते हैं म्यांमार में और सोते हैं भारत में, किसान एक देश से दूसरे देश में करते हैं खेती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।